उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर टीम योगी को दावोस में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में बड़ी सफलता मिली है। एएम ग्रीन ग्रुप ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक ऐतिहासिक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 1 गीगावाट क्षमता का अत्याधुनिक कंप्यूट डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा।