अरनोद: लालाखेड़ी में बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जारी, भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है
अरनोद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बासलई निनोर के राजस्व गांव लालाखेड़ी में नवनिर्मित श्री बालाजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सात दिवसीय धार्मिक आयोजन जारी है। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। कथा के पांचवें दिन कथावाचक पं. मुरलीधर शास्त्री (धारियाखेड़ी वाले) ने