सिंघवारा: भरवाड़ा में साइबर प्वाइंट पर छापेमारी, इंद्र कुमार गिरफ्तार, चलाता था फर्जी आधार कार्ड रैकेट
साइबर क्राइम डीएसपी बिपिन बिहारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया गया। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा स्थित एक साइबर प्वाइंट पर छापेमारी कर इंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। मौके से आधार कार्ड, बायोमेट्रिक डिवाइस और अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है