बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया के लोगों ने किन्नरों पर मारपीट का लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत
कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया के रहने वाले स्थानीय लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है ,उनका आरोप है कि 4 से 5 के किन्नरों द्वारा उनके साथ मारपीट की जाती है। मामले की शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी बरेली में थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।