बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आदिनाथ चौक पर युवक ने साड़ी पहनकर बनाई रील, पुलिस से की शिकायत
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आदिनाथ चौक पर एक युवक द्वारा साड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर रील पोस्ट की गई है। रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।रील वायरल होने के बाद मामले की शिकायत बरेली पुलिस से की गई है। बरेली पुलिस ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।