बरेली: सर्वोदय नगर की महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
सीबीगंज थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर की रहने वाली महिला ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में ₹200000 की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी बरेली से मामले की शिकायत की है।