फूलपुुर: 22 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण कार्य, प्रगणकों को बांटी गई जनगणना किट
फूलपुर क्षेत्र में 22 मई से सूचीकरण कार्य को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर एसडीएम अविनाश सिंह यादव की देखरेख में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जनगणना किट और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। प्रशासन ने दावा किया कि तहसील क्षेत्र के सभी कार्मिकों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।बुधवार 04 बजे मिली जानकारी।