धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव काजीपुरा उर्फ कादीपुरा में एक महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप
Dhampur, Bijnor | Jun 13, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 12:00 नहटौर क्षेत्र के गांव काजीपुरा उर्फ कादीपुरा में 26 वर्षीय मोनिका का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। करीब साढे तीन वर्ष पूर्व मोनिका की शादी नहटौर क्षेत्र के गांव काजीपुरा में अनिल कुमार के साथ हुई थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।