एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परसवाड़ा में 28 जनवरी को शाम करीब 4 बजे प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस, मैंगनीज माइंस उकवा अस्पताल में नि:शुल्क उपचार, खेल मैदान निर्माण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को विशेष पोषण, लाइब्रेरी सुदृढ़ीकरण, रेमेडियल कक्षाएं, मेस संचालन विद्यालय स्तर पर चर्चा की गई है।