मुरैना नगर: मुरैना से एक माह से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सकुशल बरामद।
मुरैना कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में एक माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दिल्ली के रोहणी सेक्टर-10 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरोपी को जिला न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस का विशेष अभियान जारी है।