दमोह: कोतवाली पुलिस की देर रात कांबिंग गश्त, घंटाघर सहित अलग अलग क्षेत्रों में किया पैदल भ्रमण, 46 वारंटियों को किया गिरफ्तार
Damoh, Damoh | Jun 8, 2026 दमोह पुलिस ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रविवार- सोमवार की दरमियानी रात 3 बजे विशेष कांबिंग गश्त की। SP आनंद कलादगी के निर्देशन एवं ASP सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में कोतवाली TI मनीष कुमार टीम के साथ घंटाघर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर चेकिंग की। अभियान में संदिग्धों से पूछताछ, वाहनों की जांच हुई। 46 को गिरफ्तार किया।