गोपालगंज: जादोपुर थाना पुलिस ने मंगलपुर पुल के पास से 90 लीटर देशी शराब बरामद की, बाइक जब्त
गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जादोपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलपुर पुल के समीप वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल से 90 लीटर देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब लदी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो ग