रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक PHC के कर्मियों ने 10 TB मरीजों को लिया गोद, मिलेगा निश्चय पोषण योजना के तहत आर्थिक लाभ
रामगढ़ चौक PHC में एक विशेष कार्यक्रम के तहत TB जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए मंगलवार 3 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बता दें की प्रखंड में कुल 22 TB मरीज हैं।जिसमें से 10 मरीज को चिन्हित कर निश्चय पोषण योजना के तहत 5-5 सौ रुपए उनके खाते में भेजकर आर्थिक मदद दी जाएगी।वहीं शेष 12 रोगियों को BDO,CO तथा कल्याण पदाधिकारी द्वारा मदद दी जाएगी