हुलासगंज: 12 जून को लगेगा रोजगार मेला, 100 पदों पर होगी भर्ती, 22 हजार होगी सैलरी
जहानाबाद। जिला नियोजनालय द्वारा 12 जून को संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैम्प आयोजित किया जाएगा। जहां Avsar HR Services के माध्यम से ऑटोमोबाइल ऑपरेटर एवं इलेक्ट्रीशियन के 100 पदों पर भर्ती होगी। 10वीं, 12वीं और डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। सोमवार रात्रि करीब 8 बजे जानकारी दी।