गोरखपुर: बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई राम मनोहर लोहिया की 114वीं जयंती
समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की 114वीं जयंती आज धूमधाम से बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत दिलाने का संकल्प लिया।