गोरखपुर: पांडेहाता से निकलने वाले नरसिंह शोभायात्रा के रूट का एडीजी ने किया निरीक्षण, नरसिंह पूजा में मुख्यमंत्री होंगे शामिल
होली से पूर्व पांडेहाता में भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकाली जाती है। भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। यह शोभा यात्रापांडे हाता से निकलकर शहर के विभिन्न इलाकों में घूमेगी। शोभा यात्रा के रूट का निरीक्षण करने के लिए एडीजी के एस प्रताप आज पांडेहाता पहुंचे इस मौके पर पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे।