गोरखपुर: आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए एडीएम वित्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में किया बैठक
गोरखपुर जिले में आगामी लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए एडीएम वित्त व उप निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने चुनाव से संबंधित सभी अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया, उन्होंने बैठक में कहा कि चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो उसको लेकर पहले से ही तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने चुनाव से संबंधित सभी अधिकारियों को बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।