नानपारा: रामनगर में ब्लॉक प्रमुख ने गाँव चलो अभियान के तहत लगाई चौपाल, कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज क्षेत्र में 'गांव चलो अभियान' के तहत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत सती जोर गांव में चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने किया। चौपाल से पहले, कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पत्रक बांटे। इन पत्रकों के माध्यम से उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस बताया