डीडीहाट: डीडीहाट में पांच दिवसीय नंदा महोत्सव का भव्य शुभारंभ
डीडीहाट के रामलीला मैदान में नंदा महोत्सव का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों और स्थानीय कलाकारों की पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महोत्सव का पहला दिन रंगारंग रहा। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।