गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार एक वारंटी को किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने वारंटी को पकड़ा है। 7 जुलाई को थाना प्रभारी ने बताया, चेक बाउंस के मामले में फरार वारंटी अनीश दुबे निवासी पुरानी छावनी गुना का गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने लगातार तलाश की, 6 जुलाई को सूचना पर चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार वारंटी अनीश दुबे को गिरफ्तार किया है जिसे जिला न्यायालय में पेश किया है।