दमोह: रमपुरा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मामा ने पिता और दूसरी पत्नी पर लगाए जहर देकर हत्या के गंभीर आरोप
Damoh, Damoh | Jul 6, 2026 दमोह जिले के रमपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय गोविंद यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नदी किनारे बेहोशी की हालत में मिलने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामा ने पिता और उनकी दूसरी पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।