होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम जिला अस्पताल के गेट पर इंडियन गैस के ट्रक चालक की लापरवाही, गेट क्षतिग्रस्त
नर्मदापुरम के जिला अस्पताल के मुख्य गेट में मंगलवार रात करीब 12 बजे इंडियन गैस के ट्रक MP04ZJ4216 के ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दिया।जिससे अस्पताल का गेट क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र के मुताबिक रात में एक इंडियन गैस का ट्रक जिसे ड्राइवर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए लाया और अनियंत्रित होकर ट्रक मुख्य दरवाजे से टकरा गया।