पेण्ड्रा: जमड़ी खुर्द में फिर दिखा दुर्लभ सफेद स्लॉथ भालू, कटहल खाने ग्रामीण की बाड़ी में पहुंचा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमड़ी खुर्द में एक बार फिर दुर्लभ सफेद स्लॉथ भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में उत्सुकता का माहौल है। भोजन की तलाश में यह भालू गांव में पहुंचा और एक किसान की बाड़ी में घुसकर कटहल खाते हुए नजर आया। जानकारी के अनुसार सफेद रंग का यह दुर्लभ स्लॉथ भालू कुछ देर तक बाड़ी में भोजन करता