ग्वालियर गिर्द: शादी के झांसे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने पहले पति से तलाक भी करवाया
इंदरगंज पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर शुक्रवार रात माधवगंज थाना क्षेत्र के आपागंज में रहने वाले अमन खान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। युवती का कहना है कि उसकी मुलाकात अमन खान से एक शादी समारोह में हुई थी इसके बाद अमन ने उससे संबंध बढाकर शादी का झांसा दिया था। 25 मार्च को वह नई सड़क स्थित एक होटल में उसे ले गया जहां उसने शारीरिक संबंध बनाए।