उधवा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा में रक्तदान शिविर, 11 लोगों ने किया रक्तदान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा में रविवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उधवा के पुलिस पदाधिकारियों व समाजसेवी ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिसकर्मी ने रक्तदान किया।