आहोर: उपखंड क्षेत्र व आसपास के गांव में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी
Ahore, Jalor | Jun 13, 2025 आहोर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांव में बारिश का दौर चालू हो गया। शुक्रवार को ग्रामीणों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली। उम्मेदपुर एवं हरजी गांवों आसपास के कस्बे में शुक्रवार को शाम को 5:00 से 6:00 बजे के बीच में बूंदाबांदी का दौर तेज हवा के साथ चालू हो गया। ग्रामीणों ने आशा की है,कि इस बार अच्छी बारिश होगी।