हुज़ूर: भोपाल के अंबेडकर पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षक 22 दिन के भीतर फिर आंदोलित
Huzur, Bhopal | Oct 2, 2024 नियमितिकरण की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक 22 दिन के भीतर एक बार फिर आंदोलित हैं। गांधीजयंती के दिन ही प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक भोपाल के अंबेडकर मैदान पर बड़ी संख्या में जमा हैं। इस दौरान कई टीचर बेहोश हो गए। पुलिस ने कुछ दूरी पर बैरिकेरडिंग कर रखी थी। आगे बढ़ने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।