गुना नगर: किले मोहल्ले में 14 साल की मासूम ने सल्फास की गोलियां खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के किले मोहल्ले में 14 वर्षीय ज्योति केवट ने अज्ञात कारणों से कथित रूप से सल्फास की गोलियां खा लीं। गंभीर हालत में पहले आरोन अस्पताल और फिर गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 14 जुलाई को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।