महाराजगंज: कटरा गांव में राशन घोटाले की गूंज, तीन माह से राशन न देने का महिला ने लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल
19 अप्रैल रविवार की दोपहर 3:00 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो गया। जो महाराजगंज तहसील क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जहां पीड़ित महिला ने राशन घोटाले की बात बताई है। पीड़िता के मुताबिक पांच यूनिट पर सिर्फ 10 किलो राशन दिया जा रहा है। जबकि 25 किलो राशन मिलने का कानून बनाया गया है। जिसके लिए वह 3 महीने से दर-दर की ठोखरे खा रही है।