सांगानेर: जयपुर के हरचंदपुरा गांव में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, शौच जाने की बोतल को लेकर विवाद में की गई हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की चंदवाजी थाना पुलिस को हरचंदपुरा गांव में हुए राकेश जाट के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ शेखर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। वही जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया।