देवरी: गरहाटांड़ गांव में ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों ने जागरूकता रैली व बैठक का किया आयोजन
Deori, Giridih | Jun 2, 2026 विश्व पर्यावरण सप्ताह के उपलक्ष्य में गावां वन क्षेत्र के देवरी वन परिसर अंतर्गत ग्राम गरहाटांड़ में मंगलवार को ग्रामीणों एवं वन विभाग के पदाधिकारियों ने मिलकर वन, पर्यावरण, जल सरंक्षण से सम्बंधित एक जागरूकता रैली सह बैठक का आयोजन किया, इस बैठक में उक्त ग्राम के बच्चों के बीच जागरूकता हेतु क्विज़ कराया गया, जिसमे सफल बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया