विदिशा नगर: मंडी टैक्स बढ़ने से महंगाई की मार, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
मंडी टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मंडी में लगाए गए 1.5 प्रतिशत टैक्स को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इससे किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ेगा।