लातेहार: जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या निदान को लेकर दिए निर्देश
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे आयोजन किया गया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।