बेनीपुर: कोठबना गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक ने ऐच्छिक निधि से सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
शनिवार को विधायक सह जदयू के प्रदेश प्रवक्ता प्रो विनय कुमार चौधरी ने लगभग 8 लाख रुपए की लागत से महादेव मंदिर के निकट नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्गों के सम्मान का ख्याल रखा जा रहा है। इस दौरान प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय मौजूद रहे।