तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराकर ट्रक में घुसी बाइक, युवक की हुई मौत
Sadar, Lucknow | May 11, 2026 लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों बिना हेलमेट बाइक से कानपुर बाइपास की ओर जा रहे थे। दुबग्गा सब्जी मंडी के पीछे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दूसरी लेन में खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में ठाकुरगंज निवासी समद गंभीर रूप से घायल हो गया।