घुवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कथित अभद्रता और मारपीट की घटना के बाद चिकित्सकों में आक्रोस हैं। आज 2 जुलाई दोपहर 2:00 बजे चिकित्सकों के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी रजत सकलेचा से पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की है।