बीकानेर: जेएनवीसी थाना इलाके के प्लॉट-5 सी 13 पर एक निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
राकेश विश्नोई के प्लॉट नंबर 5 सी 13 पर मकान निर्माण कार्य चल रहा था। आज सुबह लगभग पांच बजे, दो महिलाएं दीवार फांदकर प्लॉट में घुसीं और भारी भरकम पानी की मोटर चुराकर फरार हो गईं। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस के लिए आरोपितों की पहचान में मदद मिलने की संभावना है। इससे पहले भी जेएनवीसी थाना इलाके में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है।