बीकानेर: शहर के मुक्ताप्रसाद स्थित प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का मामला आज दर्ज हुआ
शहर के मुक्ता प्रसाद थाना में प्लॉट पर कब्जा करने का मामला दर्द हुआ है। रामपुरा बस्ती गली नंबर 5 निवासी किशन लाल तंवर ने पांच जनों पर पट्टेशुदा खरीदनुमा प्लाट पर जबरन ताले तोड़ दिए। यहां लगी नाम पट्टिका पर मेरा नाम मिटाकर अपना नाम लिख लिया।इतना ही नहीं प्लॉट पर रखा समान भी खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस ने चांद रतन,मदन,कुलदीप,मनीष ओर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज ।