कुमारखंड: छर्रापट्टी वार्ड 8 में 2 वर्षीय बालक पानी में डूबने से बेहोश, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
कुमारखंड थाना क्षेत्र के छर्रा पट्टी वार्ड 8 में बुधवार को दोपहर 3। बजे रंजीत ऋषिदेव का 2 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार चापाकल स्थित पानी से भरे गड्ढे में पैर फिसल कर डूब गया। खोजबीन के बाद परिजनों ने पानी से भरे गड्ढे से अविनाश कुमार को निकाल कर आनन फनान में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया।