शिवपुरी: सलैया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षित
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर सलैया गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। झांसी से शिवपुरी की ओर जा रही एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।