ग्राम थाना गजरौला में बिना अनुमति आंबेडकर की प्रतिमा रखने पर पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, तैनात किया गया पुलिस बल
Siyana, Bulandshahr | Oct 14, 2025
थाना गजरौला में बिना अनुमति के आंबेडकर की प्रतिमा रखने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंगलवार को गांव के विवादित पंचायत घर में बनाए गए आंबेडकर पुस्तकालय परिसर में बिना अनुमति लिए अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की जानकारी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को लगी।