वाराणसी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर किया हमला, 1 मार्च को 'वेतन और वैराग्य' पर शास्त्रार्थ की घोषणा
उत्तर प्रदेश में चल रहे 40 दिवसीय ‘उप्र राज्यमाता अभियान’ के 11वें दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य में बढ़ते मांस उत्पादन, वधशालाओं को मिल रहे कथित सरकारी संरक्षण और बजट नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए।