रामनगर में एडीजी पीएसी ने मृतक हेड कांस्टेबल के परिजनों को ₹1 करोड़ 15 लाख का चेक सौंपा
वाराणसी के रामनगर 36 वाहिनी पीएसी में एडीजी पीएसी लखनऊ राम कृष्ण स्वर्णकार ने मृतक राजेश प्रसाद हेड कांस्टेबल के परिवार को एक करोड़ 15 लाख का चेक सौंपा। इस दौरान राम कृष्ण स्वर्णकार ने परिजनों को कहा कि इस पैसे का प्रयोग अपने सदुपयोग के लिए करें। इसमें 10 लाख रुपए बच्चों के शिक्षा के लिए एवं 5 लाख रुपया बेटी की शादी के लिए दिया गया।