हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस पर पंच गौरव भटनेर उत्सव में सेंट्रल पार्क में लोक कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस के मौके पर पंच गौरव भटनेर उत्सव 2026 के तहत टाउन सेंट्रल पार्क में लोक संस्कृति के रंगों से जीवित हो उठा। लोक रंग सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में शहर वासियों ने इस कार्यक्रम में लोक कला संगीत और नृत्य का आनंद लिया।