तिलौथू: ऑपरेशन मुस्कान: रोहतास पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां, गुम मोबाइल किए सुपुर्द
ऑपरेशन मुस्कान: रोहतास पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां, गुम मोबाइल किए सुपुर्द शनिवार को शाम करीब 4 बजे रोहतास पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान लगातार लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने का काम कर रहा है। अभियान के तहत गुम या चोरी हुए कई मोबाइल फोन को तकनीकी जांच और विशेष प्रयासों के माध्यम से बरामद किया गया।