कटिहार: M.B.T.A इस्लामिया सेकेंड्री स्कूल में जिला कराटे संघ की प्रथम कराटे ग्रेडिंग परीक्षा हुई सम्पन्न
कटिहार जिला कराटे संघ की ओर से एकदिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा का आयोजन एम बी टी ए इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में किया गया। इसमें कटिहार जिला के विभिन्न स्थानों से आए हुए 87 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सफल कराटे खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया |