मौरावां थाना क्षेत्र के अकोहरी में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। नरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर सिंह ने क्षेत्राधिकारी पुरवा को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि 11 दिसंबर 2025 को शाम करीब 6 बजे यह घटना हुई। नरेंद्र सिंह के अनुसार, वह अपने ट्रैक्टर में तेल डाल रहे थे, तभी ग्राम अकोहरी के चार लोग उन्नाव अपने खेत से आए।