सुल्तानपुर: चक्कारीभीट में मोहर्रम पर धार्मिक आयोजन, मजलिस और जुलूस में जुटी भीड़, मेडिकल कैंप में सैकड़ों मरीजों की हुई जांच
सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र स्थित चक्कारीभीट गांव में 19 मोहर्रम को धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह 11 बजे मजलिस में आजमगढ़ से आए मौलाना सैय्यद मोहम्मद मेहदी ने इमाम हुसैन और 72 शोहदाओं को श्रद्धांजलि दी। मजलिस के बाद निकले जुलूस में कई अंजुमनों ने भाग लिया। इनमें वल्लीपुर, इसौली, चक्कारीभीट, भंदौली, सुरौली, भौंरा और फैजाबाद की अंजुमनें शामिल थीं।