बैरसिया: रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के समान चोरी करने वाले एक शातिर को भोपाल रेल पुलिस ने धर दबोचा
Berasia, Bhopal | Jul 12, 2026 रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले कुख्यात सांसी गैंग के एक बड़े शातिर को भोपाल रेल पुलिस ने 11 साल बाद धर दबोचा। आरोपी सत्यभान सांसी उर्फ सत्यभान पिता महेंद्र सांसी हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला है। उस पर पूरे देश में 15 स्थायी और गिरफ्तारी वारंट थे, जिसमें 13 अकेले भोपाल GRP और 2 इटारसी GRP के थे।