मेरठ: कोतवाली क्षेत्र में वाइन शॉप के सेल्समैन ने फांसी लगाकर दी जान, मैनेजर पर टॉर्चर का आरोप, पुलिस कर रही जांच
Meerut, Meerut | Apr 10, 2026 मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सत्यम पैलेस में एक वाइन शॉप के 19 वर्षीय सेल्समैन ने दुकान के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।